गंगा स्वच्छता पखवाड़ा: राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हस्ताक्षर अभियान एवं परिसर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने ली गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ
पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव – राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ एवं ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 मार्च से 31 मार्च 2025) के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान एवं परिसर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने बताया कि गंगा स्वच्छता हेतु हस्ताक्षर अभियान राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो गंगा नदी की सफाई और संरक्षण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।
शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. आशीष घिल्डियाल सहित शिक्षणेतर कर्मचारियों उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
