मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ
घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, राज्य आंदोलनकारी बेलमती चौहान को दी श्रद्धांजलि
गजा क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात, लोक संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन विकास पर मुख्यमंत्री ने दिया विशेष जोर
गजा, टिहरी गढ़वाल, SKS News।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026” के द्वितीय संस्करण का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गजा स्थित प्राचीन घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने गजा आगमन पर माताओं एवं बहनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारखंड में घण्टाकर्ण मंदिर का विशेष महत्व है और यह भूमि सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि गजा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और महोत्सव का स्वरूप भी वर्ष दर वर्ष अधिक भव्य होता जा रहा है।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकगीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक झांकियों एवं नाट्य प्रस्तुतियों की मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और खान-पान हमारी मूल पहचान हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और महाकालेश्वर कॉरिडोर जैसे विकास कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी राज्य को विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मिनी स्टेडियम, क्रिकेट छात्रावास एवं विभिन्न पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य किए गए हैं तथा कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कर आमजन को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमस्टे, वेडिंग डेस्टिनेशन, “हाउस ऑफ हिमालय” जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने के साथ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने गजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गजा क्षेत्र को अनेक विकास योजनाओं की सौगात दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभना धनौला, नगर पंचायत अध्यक्ष मुनिकीरेती विनीता बिष्ट, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणाएं:
1-घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोप वे का निर्माण।
2-नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण।
3-गजा मैदान का विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण।
4-शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति।
5-पर्यटन की दृष्टि से कोटेश्वर झील का विकास।
6-डांडाचली में इकोपार्क का निर्माण।
7-पावकी देवी एवं चमराड़ा देवी (भरपूर), मन्दिरों का सौंदर्याकरण ।
8-दंदेली, अंदरफीगांव, फलसारी, बिमाण गाँव मोटर मार्ग की स्वीकृति।
9-रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग की स्वीकृति।
10- चाका महिला अस्पताल का PHC में परिवर्तन एवं उच्चीकरण।
11- चाका में सामुदायिक भवन का सुदृढ़ीकरण।
12- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गाँव का इंटर स्तर पर उच्चीकरण।
13- नरेन्द्रनगर महाविद्यालय का पीजी स्तर पर उच्चीकरण।
14- गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, एवं जल निगम तहसील स्तरीय कार्यक्रमों की स्वीकृति।
15- हेंवल नदी में झील का निर्माण।
16- गजा बगीद के 33 KV सवस्टेशन की स्वीकृती
