सेवा पखवाड़े के तहत महिलाओं व नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच, जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान
गजा (टिहरी गढ़वाल), Report: D.P. Uniyal, 17 सितम्बर 2025
सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर–2 अक्टूबर) के अवसर पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) गजा में ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सदस्य जिला पंचायत ताजबीर सिंह खाती एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहम्मद अजीम ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष चौहान ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वहीं, डाॅ. अजीम ने कहा कि महिलाओं के लिए बी.पी., डायबिटीज, खून की कमी, गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों के टीकाकरण जैसी सेवाएँ निशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत ताजबीर सिंह खाती, डाॅ. आशीष डिमरी, नर्सिंग अधिकारी ज्योति पंवार, फार्मासिस्ट दिनेश नेगी, कक्ष सेवक राम प्रकाश भट्ट, यशबीर पंवार, अनुपमा सकलानी, रेखा विष्ट, दिव्यांशी, रेखा, आशा कार्यकर्ता गीता, रीता, नीलम, बबीता, ग्राम पंचायत अधिकारी आजाद बीर, प्रधान जयकोट राधिका नेगी, पूर्व प्रधान प्रियंका चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीना खाती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐलोपैथिक अस्पताल गजा एवं मातृशिशु कल्याण केंद्र पहुँचकर महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी संदेश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
जिला मंत्री मीना खाती ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इनमें स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’, खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, वोकल फॉर लोकल प्रचार आदि शामिल हैं।
स्वच्छता अभियान में राजेन्द्र सिंह खाती, श्रीमती कांता सजवाण, रतन सिंह रावत, विजय राम उनियाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
