गौंसारी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी भूपेन्द्र धनोला ने खोला चुनाव कार्यालय, मातृशक्ति और युवाओं से मिला व्यापक समर्थन
🔹 प्रचार अभियान को मिली नई गति, वयोवृद्ध समाजसेवी ने किया कार्यालय उद्घाटन
🔹 मखलोगी पट्टी के गाँवों में त्रिस्तरीय चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर
📍स्थान: नकोट, मखलोगी पट्टी (जिला टिहरी गढ़वाल), उत्तराखंड
🗓️ तिथि: 20 जुलाई 2025
उत्तराखंड की पर्वतीय छांव में स्थित मखलोगी पट्टी के गौंसारी वार्ड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की धूप अब अपनी पूरी चमक के साथ बिखरने लगी है। इसी क्रम में वार्ड-19 गौंसारी से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व सैनिक भूपेन्द्र सिंह धनोला ‘बौंकी भाई’ ने अपने चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए नकोट-मकोट के मध्य भव्य शुभारंभ के साथ अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया।
विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत क्षेत्र के वयोवृद्ध समाजसेवी भैरव दत्त बडोनी द्वारा रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मातृशक्ति की प्रभावशाली उपस्थिति विशेष आकर्षण रही, जिन्होंने अपने विश्वास व आशीर्वाद के साथ प्रत्याशी को चुनावी आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमियों के कार्यकर्ताओं—विशेषकर भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं—की उपस्थिति भी परिलक्षित हुई, जिन्हें स्वयं भूपेन्द्र धनोला ने पुष्पहार अर्पित कर ससम्मान मंच पर आमंत्रित किया।
अपने उद्घाटन संबोधन में भूपेन्द्र धनोला ने क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए अपील की कि वे उनके चुनाव चिन्ह “कुल्हाड़ी” पर मुहर लगाकर क्षेत्र में सेवा और पारदर्शिता की नई इबारत लिखने में सहयोग करें।
🎙️ इस अवसर पर :-
- समाजसेवी भरत सिंह धनोला
- समाजसेवी मोर सिंह धनोला
- बचन सिंह मखलोगा
- उत्तम सिंह मखलोगा
- रविन्द्र चौहान
- सोबन सिंह रावत
- कुंवर सिंह रावत
- विक्रम सिंह रावत
- बलवीर सिंह रावत
- पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना धनोला
- सौंला देवी, सीता देवी
- संजय चौहान आदि सहित मखलोगी पट्टी समेट धारअकरिया गांवों के समर्थक उपस्थित रहे।
🔁 अन्य प्रत्याशियों की गतिविधियाँ भी जोरों पर:
उधर मखलोगी प्रखंड के विभिन्न गाँवों में अन्य जिला पंचायत प्रत्याशी—कुशला नंद उनियाल, भाजपा समर्थक गजेन्द्र खाती, ताजबीर खाती, मकान सिंह असवाल आदि भी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। नकोट कस्बे से लेकर धारअकरिया और आसपास के क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की गर्मी ने वातावरण को पूरी तरह चुनावी बना दिया है।
