🔸 नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने किया उद्घाटन, भारी जनसमर्थन के साथ कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
🔸 नकोट बाजार में भूपेंद्र सिंह धनोला ने भी खोला चुनाव कार्यालय
रिपोर्ट: @सरहद का साक्षी | नकोट (नई टिहरी)
विकास खंड चंबा के गौंसारी-गजा जिला पंचायत वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ताजबीर सिंह खाती ने बुधवार को नकोट, मखलोगी पट्टी में अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस शुभ अवसर पर धार अकरिया, मखलोगी पट्टी के अनेक निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भारी उपस्थिति ने चुनावी गर्मी को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
🗣️ जनसेवा हमारा लक्ष्य है, न कि मंच पर बैठना: कुंवर सिंह चौहान
अपने उद्बोधन में अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि, “हम जो वादा करते हैं, वह केवल चुनावी जुमला नहीं होता, बल्कि हम उसे शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास करते हैं। जनसेवा का मतलब मंच पर बैठना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना है।”
🧑🌾 बाजार से लेकर गांव तक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दूंगा: ताजबीर सिंह खाती
ताजबीर सिंह खाती ने नकोट बाजार को मखलोगी पट्टी का केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि, “ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के साथ-साथ नकोट बाजार में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता मेरा पहला लक्ष्य होगा।”
👥 उपस्थित गणमान्य लोग एवं वक्ता:
इस मौके पर पूर्व सभासद विनोद चौहान, दिनेश खाती, व्यापार सभा गजा के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, दयाल सिंह सजवाण, रविंद्र राज, बालकृष्ण भट्ट, सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
📋 उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि:
- नव निर्वाचित प्रधान: कुशबीर सिंह पुंडीर, शूरबीर लाल, श्रीमती नंदनी चौहान
- क्षेत्र पंचायत सदस्य: श्रीमती मंजू देवी
- पूर्व प्रधान: सुरेंद्र सिंह चौहान
- सभासद गजा: श्रीमती रंजना चौहान, राजेंद्र चौहान, जसवंत सिंह
- अन्य: श्रीमती जमुना देवी, श्रीमती कृष्णा चौहान, मकान सिंह चौहान, नितेश चौहान, राजेन्द्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।
📍 नकोट में भूपेंद्र सिंह धनोला ने भी खोला चुनाव कार्यालय
दूसरी ओर नकोट बाजार में गौंसारी-गजा वार्ड से ही निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह धनोला ने भी अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भी अपने समर्थकों को संबोधित किया और क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता जताई।
