जयहरीखाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता योजना के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला
प्राचार्य प्रो राजवंशी ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र छात्राओं हेतु NAPS की उपयोगिता पर डाला प्रकाश
महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग के तत्वाधान में दिनांक 23 मार्च 2023 को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सरहद का साक्षी, विक्रम सिंह रावत @पौड़ी
भक्तदर्शन राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की प्राचार्य प्रो एलआर राजवंशी ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र छात्राओं हेतु NAPS की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा से आए प्रशिक्षकों ने छात्र छात्राओं को NAPS की विस्तृत जानकारी दी एवम् पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से NAPS पोर्टल पर छात्र छात्राओं को पंजीकृत करने हेतु बिंदुवार दिशानिर्देश दिए गए।
कार्यशाला के समन्यवक डॉ शुभम काला ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा के प्रशिक्षकों का कार्यशाला के सफल क्रियान्यवन हेतु धन्यवाद अर्पित किया । कार्यशाला का संचालन कैरियर काउंसलिंग के संयोजक डॉ मो शहजाद द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवम् समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
