महाविद्यालय पोखरी के एनएसएस शिविर में ‘कोविड-19 का शिक्षा पर प्रभाव’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता
छात्रों को आनलाइन शिक्षा के बारे में दी जानकारी
महाविद्यालय पोखरी के एनएसएस शिविर में ‘कोविड-19 का शिक्षा पर प्रभाव’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शहीद वेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी पट्टी क्वीली टिहरी गढ़वाल में महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में संस्कृत विभाग के तत्वाधान में भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता करने के अवसर पर ‘कोविड-19 का शिक्षा पर प्रभाव’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विवेकानन्द भट्ट ने बच्चों को आनलाइन शिक्षा के बारे मे जानकारी दी।
सरहद का साक्षी, नरेन्द्र बिजल्वान @पोखरी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शशि बाला वर्मा ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के फायदे एवं उसकी समस्याओं के बारे में जानकारी दी एन एस एस अधिकारी डॉ राम भरोसे ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के प्रभाव के बारे में बताया डॉ मुकेश सेमवाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन शिक्षा का ग्रामीणों बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत कराया डॉ सुमिता पंवार ने G-20 के संबंधित सभी देशों की विस्तृत जानकारी दी डॉ वंदन सेमवाल ने भारत को G-20 की अध्यक्षता से होने वाले फायदे के विषय में विचार व्यक्त किए।
सरिता सैनी ने बच्चों को G-20 एवं आन लाइन शिक्षा के बारे अपने विचार रखे साथ ही कार्यक्रम में श्री अंकित सैनी एवं छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
भाषण प्रतियोगिता में मनीषा बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्रियंका बीए तृतीया वर्ष ने द्वितीय स्थान काजल बीए प्रथम वर्ष नें तृतीया स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अमिता नरेश सुनीता आदि उपस्थित रहे।
जलवायु परिवर्तन और आयाम विषय पर संगोष्ठी एवं निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी, पट्टी क्वीली, टिहरी गढ़वाल के भूगोल विभाग द्वारा भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करने के अवसर पर जलवायु परिवर्तन और आयाम विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं छात्र छात्राओं हेतु निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉo सुमिता पंवार द्वारा जी-20 की थीम वासुदेव कुटुम्बकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के बारे में बताया और साथ ही जलवायु परिवर्तन और आयाम विषय पर एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाo राम भरोसे द्वारा भी अपने संबोधन में जी-20 सम्मेलन से विश्व स्तर पर भारत की पहचान तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉo विवेकानंद भट्ट, डॉo मुकेश सेमवाल, डॉo बंदना सेमवाल, श्रीमती सरिता सैनी, श्री अंकित सैनी, कुo अमिता, श्रीमती सुनीता, छात्र छात्राओं में नरेश, काजल, निकिता, शालनी, नरेंद्र, मनीष, मनीषा, प्रदीप, सिमरन, अंजली आदि उपस्थित थे।
