मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, पीएम गति शक्ति पोर्टल पर 89% प्रगति, अगस्त अंत तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश, हंस फाउंडेशन और तृतीय पक्ष एजेंसियों की रिपोर्ट पर हुई समीक्षा
टिहरी, दिनांक: 06 अगस्त 2025
जल जीवन मिशन की जनपद स्तरीय प्रगति की समीक्षा हेतु मंगलवार, दिनांक 5 अगस्त 2025 को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल निगम, जल संस्थान, पंचायती राज, हंस फाउंडेशन, और तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
🚰 जल जीवन मिशन के लक्ष्य और प्रगति पर चर्चा
बैठक में जल जीवन मिशन के विभिन्न पैरामीटर जैसे पेयजल आपूर्ति, योजना पूर्णता, सर्टिफिकेशन और पोर्टल पर डेटा एंट्री आदि की समीक्षा की गई। पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जनपद टिहरी की पेयजल योजनाओं की केएमएल फाइल अपलोडिंग में 89% प्रगति दर्ज की गई है। शेष योजनाओं की एंट्री अगले दो सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
📊 हर घर जल सर्टिफिकेशन पर विशेष फोकस
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि 233 ग्रामों में “हर घर जल सर्टिफिकेशन” की कार्यवाही हेतु रोस्टर तैयार कर जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रेषित किया गया है। अगले एक माह में इन सभी ग्रामों में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
🤝 हंस फाउंडेशन और तृतीय पक्ष जांच एजेंसियों की भूमिका
बैठक में हंस फाउंडेशन द्वारा जनपद में संचालित पेयजल कार्यों की भी समीक्षा की गई। फाउंडेशन को आवंटित 14 ग्रामों में से 9 ग्रामों का सर्टिफिकेशन कार्य अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
तृतीय पक्ष जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) भी अगस्त अंत तक तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
👥 उपस्थित अधिकारीगण
बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम श्री संदीप कश्यप, के.एन. सेमवाल, डी.आर. बेलवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री संतोष उपाध्याय, तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। हंस फाउंडेशन और तृतीय पक्ष एजेंसियों के प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
