जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर शिक्षा में नवाचार, 17 स्कूलों में डाइनिंग स्पेस निर्माण कार्य पूर्णता की ओर
टिहरी, 14 मई 2025:
जनपद टिहरी के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खुले में खाना नहीं खाना पड़ेगा। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की सोच और दूरदर्शिता से जनपद में किचन कम डाइनिंग शेड का निर्माण तेजी से हो रहा है। बच्चों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं बच्चों को प्राप्त हों। बच्चों को स्कूल से जोड़ने और उनकी रुचि बनाए रखने के लिए शैक्षिक आधारभूत संरचनाओं को लगातार सशक्त किया जा रहा है।
🏫 इन विद्यालयों को मिला नया स्वरूप:
जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने जानकारी दी कि मनरेगा एवं जिला खनिज न्यास मद से कन्वर्जन करते हुए कुल 19 विद्यालयों में किचन कम डाइनिंग शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाए गए, जिनमें से 17 विद्यालयों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और अधिकांश स्थानों पर बच्चे डाइनिंग शेड में भोजन करने लगे हैं।
इनमें प्रमुख विद्यालय हैं:
- विकासखंड नरेंद्रनगर: रा.उ.प्रा.वि. आमपाटा
- विकासखंड देवप्रयाग: रा.प्रा.वि. जामणीखाल, जनता जय भारत इं.कॉ. कनियाड़ी
- विकासखंड जौनपुर: रा.प्रा.वि. किन्सु, रा.इं.कॉ. थत्युड़
- विकासखंड भिलंगना: रा.इं.कॉ. रगड़ी, रा.प्रा.वि. महरगांव, रा.प्रा.वि. मेंडू सिंदवाल
- विकासखंड जाखणीधार: रा.उ.प्रा.वि. गडोलिया, रा.इं.कॉ. मंदार, रा.इं.कॉ. सेमण्डीधार
- विकासखंड प्रतापनगर: रा.प्रा.वि. घंडियालगांव, मोहल्या, पोखरी, हलेथ, खरौली, दीनगांव
💰 लागत और योजना विवरण:
प्रत्येक किचन-डाइनिंग शेड की अनुमानित लागत ₹5.84 लाख है, जिसमें
- ₹2.92 लाख मनरेगा से
- ₹2.92 लाख जिला खनिज न्यास मद से व्यय किए जा रहे हैं।
पहले बच्चों को खुले में बारिश और धूप में बैठकर भोजन करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा होती थी। अब इन शेड्स के निर्माण से उन्हें एक सुरक्षित और स्वच्छ स्थान पर भोजन करने की सुविधा मिल रही है।
📚 शिक्षा के क्षेत्र में और नवाचार:
जिलाधिकारी की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण जनपद मुख्यालय स्थित 100 वर्ष पुराने श्रीदेव सुमन राजकीय पुस्तकालय के हाइटेक रूपांतरण से भी मिलता है, जहाँ विद्यार्थियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
इसके अलावा हर ब्लॉक में पुस्तकालय स्थापना और जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से करियर काउंसलिंग कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
