टिहरी गढ़वाल के सिंगटाली में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव, नव प्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत
फूलमालाओं से हुआ छात्रों का अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
टिहरी गढ़वाल के सिंगटाली स्थित विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 और कक्षा 8 में नव प्रवेश लेने वाले छात्रों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण बन गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जी.पी. रतूड़ी ने जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यालय में कुल 7 नए छात्रों ने प्रवेश लिया है, जिनमें से 5 छात्र स्थानीय क्षेत्र के हैं, जबकि 2 छात्र देहरादून जनपद से हैं।
इस खास अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें बर्फ सिंह, विशाल सिंह, मनवीर भारती, रामगोपाल नौटियाल, उत्तम नेगी, राकेश कुमार, वी.एन. जोशी, सुशीला देवी, श्री पुंडीर जी और स्थानीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर व कर्मचारी श्री राजेंद्र रावत प्रमुख रूप से शामिल थे।
श्री रतूड़ी ने यह भी बताया कि विद्यालय रिवर्स पलायन (वापसी प्रवास) को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
