विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पांच राजकीय इंटर कॉलेजों में भवन, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब और अन्य सुविधाओं के लिए दी स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पांच कलस्टर विद्यालयों में ₹10 करोड़ 65 लाख की निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इस स्वीकृति के तहत चयनित विद्यालयों में नए भवन, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय, खेल मैदान और पुराने भवनों की मरम्मत की जाएगी। योजना का उद्देश्य एक ही कैंपस में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
चयनित कलस्टर विद्यालय और बजट
- राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड – ₹1.94 करोड़
- राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल – ₹2 करोड़
- राजकीय इंटर कॉलेज काण्डीखाल – ₹2.26 करोड़
- राजकीय इंटर कॉलेज चाका (क्वीली) – ₹1.90 करोड़
- राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली – ₹2.55 करोड़
निर्माण में शामिल प्रमुख सुविधाएं
- आधुनिक कक्षा-कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय व स्टाफ कक्ष
- कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय और विषयवार प्रयोगशालाएं
- खेल सुविधाएं और शौचालय
- पुराने भवनों की व्यापक मरम्मत
- सरकारी योजनाओं का विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन
“कलस्टर विद्यालय योजना के तहत टिहरी जनपद के पांच विद्यालयों को प्रथम चरण में चयनित किया गया है। ₹10.65 करोड़ के आंगणन को मंजूरी दी गई है और शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी।” – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
