टिहरी जनपद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, मखलोगी व धारअकरिया प्रखण्ड में शिक्षण संस्थाओं समेत बैंकिंग शाखाओं आयोजित हुए कार्यक्रम
टिहरी। टिहरी जनपद के मखलोगी व धारअकरिया प्रखण्ड में विभिन्न शिक्षण संस्थाआें समेत बैंक शाखाओं व सरकारी कार्यालयों मे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण कस्बा नकोट में इस मौके पर पूर्व की भांति मेले का आयोजन किया गया।
सहकारी बैंक नकोट में शाखा प्रबंधक महेश कांत बडोनी द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर साधन सहकारी समिति तुंगोली नकोट के सचित अश्विनी कुमार बहुगुणा, सहकारी बैंक नकोट के कैशियर कुलवीर सिंह रावत तथा विजेन्द्र शाह मौजूद रहे।
प्रखण्ड के सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नकोट, सनराईज पब्लिक स्कूल नकोट, राजकीय आदर्श इण्टर कालेज नकोट सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में इस मौके पर ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दूसरी ओर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिगटाली, नरेंद्रनगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरूआत प्रभात फेरी से हुई, तत्पश्चात प्रधानाचार्य श्री घनश्याम प्रसाद रतूडी. ने ध्वजारोहण किया उसके बाद सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरूवात मा सरस्वती के सम्मुख पी.टी.ए अध्यक्षा श्रीमती कौशल्या देवी प्रधानाचार्य धनश्याम रतूड़ी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अभिभावकों और आए हुए अतिथियों को मंत्र मुग्ध किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वासवानंद जोशी, राकेश कुमार गोस्वामी, बरफसिह रावत, विशाल सिंह नेगी, राम गोपाल नौटियाल, श्रीमती कुसुम जोशी, वनोद प्रसाद थपलियाल, उत्तम सिंह नेगी, मनवीर भारती, अभिभावकों में श्रीमती मोनिका देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती शकुंतला देवी, श्रीमती अनीता पुंडीर, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती सुशीला देवी सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन थपलियाल तथा उत्तम सिंह नेगी एवं श्री रावत ने संयुक्त रूप से किया।
ग्रामीण कस्बा नकोट गणतंत्र दिवस मेले में थाना चम्बा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बाजार क्षेत्र में गस्त की गई।
