सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोजगार मेले से लेकर महिला सशक्तिकरण व किसान गोष्ठी तक होगा आयोजन
टिहरी गढ़वाल, 04 सितम्बर 2025।
जनपद टिहरी गढ़वाल के पूर्णानन्द स्टेडियम मुनिकीरेती में आगामी 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित सरस मेले की तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को विकास भवन सभागार, नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सीडीओ ने मेले के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्टॉल, परिवहन व्यवस्था, खानपान, स्वास्थ्य शिविर, फंड्स, स्टेज, शौचालय और स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया।
सरस मेले के प्रमुख आकर्षण
- 06 अक्टूबर: ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लखपति दीदी मेला, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन हेतु वेबसाइट का शुभारंभ, हर्बल टी यूनिट और रोज़मैरी ऑयल यूनिट का शुभारंभ।
- 07 अक्टूबर: जिला सेवायोजन विभाग व ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रोजगार मेला।
- 08 अक्टूबर: लखपति दीदी गोष्ठी।
- 09 अक्टूबर: किसान गोष्ठी एवं उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान।
- 10 अक्टूबर: वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन।
- 11 अक्टूबर: विधिक साक्षरता शिविर और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदर्शनी।
- 12 अक्टूबर: महिला सशक्तिकरण, जेंडर समानता, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयक गोष्ठी।
- 13 अक्टूबर: क्रेता-विक्रेता सम्मेलन।
- 14 अक्टूबर: ग्राम्य विकास विभाग द्वारा गुल्लक 2.0 का आयोजन।
सांस्कृतिक संध्याएं
- 06 अक्टूबर – पाण्डवाज ग्रुप
- 07 अक्टूबर – कवि सम्मेलन
- 08 अक्टूबर – मंगलेश डंगवाल
- 09 अक्टूबर – रजनीकांत सेमवाल
- 10 अक्टूबर – माया उपाध्याय
- 11 अक्टूबर – सौरभ मैठानी एवं गौरव लेखवार
- 12 अक्टूबर – पवनदीप राजन
- 13 अक्टूबर – इंदर आर्य
- 14 अक्टूबर – प्रीतम भरतवाण
बैठक में शामिल अधिकारी
सीडीओ वरूणा अग्रवाल के साथ बैठक में पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, डीपीआरओ एम.एम. खान, डीटीडीओ एस.एस. राणा, डीएसओ मनोज डोभाल, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
