अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही हुआ निस्तारण, कई मामलों में गठित हुई जांच टीम
गजा, (डी. पी. उनियाल)
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की तहसील गजा में आयोजित तहसील दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी टिहरी अरविंद कुमार पांडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी टिहरी के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों की जांच के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता को बार-बार विभागों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कई गंभीर मामलों में जांच टीम का गठन भी किया।
इस दौरान कई ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं, जिनमें पावर ग्रिड की हाई टेंशन लाइन को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाने, स्कूलों में शिक्षकों की अस्थाई व्यवस्था हटने से शिक्षा पर असर, वित्तीय अभिलेखों की जांच, सीएसआर मद से विकास कार्य, विकलांग प्रमाण पत्र, नहर निर्माण, जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली, मनरेगा भुगतान, बिजली आपूर्ति, और पुराने पेड़ों की छंटाई जैसे विषय शामिल रहे।
प्रमुख शिकायतकर्ता और उनकी समस्याएं:
- साहब सिंह चौहान, बीरेंद्र सिंह चौहान – फलसारी बौंर डांडा में हाई टेंशन लाइन को हटाने की मांग।
- बीरेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान) – जूनियर स्कूल में गणित-विज्ञान शिक्षिका की अस्थाई तबादले से शिक्षा प्रभावित।
- रतन सिंह रावत – कृदवालगांव में वर्ष 2000 से 2017 तक के वित्तीय अभिलेखों की जांच।
- जोत सिंह असवाल – सीएसआर फंड से पोखरी बाजार में सुलभ शौचालय और सोलर लाइट की मांग।
- कुंवर सिंह खाती – शिखर स्कॉलर्स एकेडमी तक संपर्क मार्ग निर्माण।
- अवंतिका, ग्राम दंदेली – विकलांग प्रमाण पत्र की मांग।
- धन सिंह सजवाण (प्रधान सैण) – नहर और कोटेश्वर घाट के लिए टिनशेड निर्माण।
- सुनील सिंह चौहान – गजा वार्ड नं. 2 में रास्ते का सत्यापन और भुगतान।
- सुरेंद्र सिंह नेगी (बिमाण) – पुराने पेड़ों की लोपिंग कराने की मांग।
- मीनाक्षी उनियाल (प्रशासक बैरोला) – बिजली बाधित होने की शिकायत।
मुख्य विभाग जिनसे शिकायतें जुड़ी रहीं:
लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा, पावर ग्रिड, जल निगम और जल संस्थान।
उपस्थित अधिकारी:
एसडीएम नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, तहसीलदार विनोद तिवारी, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह विष्ट, वन अधिकारी रश्मि ध्यानी, जल निगम अधिशासी अभियंता, जल संस्थान एई किरण पयाल, पुलिस चौकी प्रभारी मनीष नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी ने यू.सी.सी. (उपभोक्ता शिकायत केंद्र) के अंतर्गत पंजीकरण कराने की अपील भी की।
