📰 दो न्याय पंचायतों में लगे बहुउद्देशीय शिविर, दर्ज शिकायतों का मौके पर निस्तारण
टिहरी गढ़वाल | 16 जनवरी, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में न्याय पंचायत देवरीतल्ली एवं डोबरी में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों के माध्यम से सरकार सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँची और विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।
🏘️ देवरीतल्ली में शिविर: 13 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर समाधान
विकासखंड चम्बा की न्याय पंचायत देवरी के पंचायत भवन देवरीतल्ली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने की।
इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण एवं ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
- कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं
- 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया
विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत पात्र ग्रामीणों को तत्काल लाभान्वित किया गया।
🗣️ ‘शासन की योजनाएं गांव तक पहुंचाने का अभियान’
विधायक टिहरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
🩺 निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर
कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चम्बा द्वारा न्याय पंचायत देवरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
शिविर में
डॉ. संदीप कटियार, अरविंद सेमवाल, हरीश भट्ट एवं सुरजीत चौहान द्वारा
42 लोगों को चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
🏫 डोबरी में भी लगा जनसेवा शिविर
विकासखंड देवप्रयाग की न्याय पंचायत डोबरी के राजकीय इंटर कॉलेज भरपूर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग दिगंत नायक ने की।
इस अवसर पर माननीय मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि महेंद्र गुसाईं उपस्थित रहे।
यहाँ
- 16 शिकायतें दर्ज की गईं
- 3 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया
🏢 23 विभागों के स्टॉल, योजनाओं की जानकारी व लाभ
शिविर में
स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित
कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा मौके पर ही आवेदन लेकर सरकारी योजनाओं से जोड़ा।
👥 ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रधानगण, नोडल अधिकारी नरेश हल्दियानी, खंड विकास अधिकारी शाकिर हुसैन एवं जी.पी. डोभाल, नोडल अधिकारी शिविर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
