नई टिहरी रामलीला के षष्टम दिवस में कैकई-भरत संवाद और खर-दूषण वध का भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
सूर्पणखा नासिका भेदन से गूंजा रामलीला मंच, विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
नई टिहरी। SKS News।
नई टिहरी में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मंचन के षष्टम दिवस पर भावनात्मक एवं वीर रस से भरपूर प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कैकई-भरत संवाद, सूर्पणखा नासिका भेदन तथा खर-दूषण वध जैसे प्रसंगों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति और संवाद अदायगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और रोमांचकारी बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैकई और भरत संवाद से हुई, जिसमें माता कैकई के प्रति भरत के भावुक संवादों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद सूर्पणखा नासिका भेदन और भगवान राम द्वारा खर-दूषण वध के दृश्यों का मंचन अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। वीर रस से ओत-प्रोत इन प्रसंगों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापनगर विधायक Vikram Singh Negi उपस्थित रहे। उन्होंने वर्ष 1952 से निरंतर आयोजित हो रही रामलीला की परंपरा को संरक्षित रखने के लिए नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों, संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला पूर्व प्रमुख भिलंगना, आनंद बेलवाल पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, प्रदीप रमोला पूर्व प्रमुख प्रतापनगर, DIET प्रधानाचार्य दीपक रतूड़ी, बीर सिंह रावत, डॉ. मनवीर सिंह नेगी, दिनेश डोभाल सदस्य बीकेटीसी, विजय पाल रावत, नवीन सेमवाल एवं रमेश भद्री खगोल शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल एवं समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मंच संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया।
इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, संरक्षक मोहन सिंह रावत, कमल सिंह महर, महावीर उनियाल, देशभूषण जोशी, महासचिव अमित पंत, मनोज शाह, त्रिलोक चंद्र रमोला, राजेंद्र असवाल, राकेश मोहन भट्ट, राकेश लांबा, भगवान चंद रमोला, मनोज राय, सुषमा उनियाल, रचना उनियाल, जशोदा नेगी, उर्मिला राणा, निर्देशक अनुराग पंत, सचिव गंगा भगत नेगी सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नई टिहरी रामलीला मंचन में प्रतिदिन उमड़ रही दर्शकों की भीड़ इस धार्मिक आयोजन की लोकप्रियता और सांस्कृतिक महत्व को दर्शा रही है।
