नकोट के आदर्श विद्यालय में भव्य विदाई समारोह: शिक्षिका शांति रावत सेवानिवृत्त, तीन शिक्षकों का स्थानांतरण
परंपरागत वाद्य यंत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भावुक माहौल में दी गई सम्मानजनक विदाई
स्थान: नकोट, टिहरी गढ़वाल
SKS न्यूज़ रिपोर्ट:
नकोट, टिहरी गढ़वाल स्थित आदर्श विद्यालय राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एक भावुक और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान की एलटी शिक्षिका श्रीमती शांति रावत के सेवानिवृत्त होने तथा तीन अन्य शिक्षकों के स्थानांतरण पर पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
मखलोगी प्रखंड के इस प्रतिष्ठित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती शांति रावत को विद्यालय परिवार, स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों की उपस्थिति में शॉल, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर स्थानांतरित हुए शिक्षक उत्तम सिंह नेगी, ललित मोहन थपलियाल एवं वरिष्ठ कार्यालय सहायक धर्मेंद्र पंवार को भी भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के छात्रों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शांति रावत ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने लंबे सेवा काल के अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके परिवारजन—पति कुंवर सिंह रावत, सुपुत्र अरुण रावत, सुपुत्री समृद्धि रावत, समधी नन्दन सिंह पंवार, समधिन श्रीमती जयंती पंवार एवं रिस्तेदार विवेक असवाल की विशेष उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप भट्ट द्वारा किया गया।
इस मौके पर पीटीए के संरक्षक मोर सिंह धनोला, पीटीए अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य आशय कुमार, शिक्षक विरल प्रताप सिंह, अनिल राठी, हर्षपति आर्य, गिरिजा शंकर कोठारी, नवनीत रावत, अरुण डोभाल, सुरेन्द्र शाह, आनन्द सिंह तोपवाल, चिति बहुगुणा, वृजमोहन पोखरियाल, रीना आर्य, रजनी सिंह, रीना सकलानी, ताजवीर नेगी, काशीराम उनियाल, खुशीराम भट्ट, दीपा नेगी, फोटो वीडियोग्राफर कोमल नेगी, सुमन नेगी आदि मौजूद रहे।
विदाई पत्र की मुख्य झलक:
विद्यालय परिवार द्वारा प्रस्तुत विदाई पत्र में श्रीमती शांति रावत की 1987 से शुरू हुई लंबी शैक्षिक यात्रा, उनके सरल स्वभाव, समर्पण और छात्रहित में किए गए कार्यों की सराहना की गई। पत्र में उनके योगदान को विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
