टिहरी गढ़वाल के नकोट संकुल में अंडर-14 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू, विजेताओं को नगद पुरस्कार वितरित
नकोट, टिहरी गढ़वाल।
न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 का शुभारम्भ राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नकोट में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख सरोज मखलोगा रहीं। उद्घाटन दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नकोट संकुल में किया जा रहा है, जिनका समापन 31 दिसंबर 2025 को होगा।
शुभारम्भ समारोह में विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मोर सिंह धनोला, पीटीए अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, सहकारी समिति नकोट-तुंगोली के अध्यक्ष दिलवीर सिंह मखलोगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुठ्ठी, प्रधान तुंगोली देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान नकोट युद्धवीर मखलोगा, प्रधान छाती सुरेंद्र सिंह चौहान, सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र मखलोगा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात प्रधानाचार्य आशय कुमार एवं विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण कर अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि एवं पीटीए अध्यक्ष के संबोधन के बाद प्रधानाचार्य द्वारा खेल महाकुम्भ के औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा की गई। प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कनिष्ठ उप प्रमुख चंबा सरोज मखलोगा द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में व्यायाम प्रशिक्षक आनंद सिंह तोपवाल, सुशील चौहान, ताजवीर नेगी, अनूप डोभाल, हषपति आर्य, गिरिजाशंकर कोठारी, श्रीमती चिति, अनिल राठी, नवनीत रावत, विरल प्रताप सिंह, खण्डकरी से राकेश उनियाल, कुशमीर दयाल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की आचार्यगणों का विशेष योगदान रहा, जबकि कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक (गणित) संदीप भट्ट ने किया।
