नागराजाधार इंटर कॉलेज में किया कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
वैदिक हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
चम्बा, टिहरी: राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार बमुंड में कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता वीएमएम डिग्री कोर्सेज योगेश रमोला एवं आराधना धूप अगरबत्ती लघु उद्योग के प्रबंधक संजय बहुगुणा उद्यमी सुषमा बहुगुणा थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा अतिथियों को मोमेंटो को देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वैदिक हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा वैदिक अर्थ के प्रबंधक योगेश रमोला के द्वारा बच्चों को विस्तार से बताया गया कि भविष्य में उनको कौन-कौन से कोर्स करने चाहिए और किन कोर्सों के माध्यम से उनको जल्दी जब मिल सकती है और यह भी बताया गया कि हम लोगों को अपनी रुचि के अनुसार ही अपनी भविष्य का चयन करना चाहिए तथा इस अवसर पर उद्यमी संजय बहुगुणा ने बच्चों को स्वरोजगार पर जोर देने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि हम लोगों को नौकरी के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि हम लोगों को स्वरोजगार स्थापित करके नौकरी देने वाला बनना चाहिए।
उद्यमी संजय बहुगुणा ने यह भी कहा कि हमारे संस्थान के द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाने हर्बल गुलाब बनाने टोकरी बनाने धूपबत्ती अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाता है और हम लोगों के माध्यम से भी कुछ लोगों को हमने रोजगार दिया है, इसी प्रकार बच्चों को भी अपनी रुचि के अनुसार अचार उद्योग मशरुम उद्योग धूपबत्ती उद्योग लगाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहिए।
इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश बहुगुणा ने बच्चों को कहा कि आज का एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम से निश्चित ही बच्चों को कुछ सीखने को मिला होगा जो कि बच्चों के भविष्य के लिए लाभदायक होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों को नौकरी के लिए प्रयास करने चाहिए लेकिन यदि सफल न हो पाए तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, छोटे-छोटे लघु उद्योग लगाकर हम लोग स्वरोजगार स्थापित करके अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकते हैं बच्चों ने इस कार्यक्रम में काफी उत्साह दिखाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती कुशला बगवाड़ी, प्रवक्ता सुनील कुमार कोठारी, कु. निशा सकलानी, रमेश सकलानी, राकेश चंद्र बहुगुणा तथा आशा रावत, सर्वेश्वरी, प्रतिमा पाल एवं कार्यालय सहयोगी उपस्थित रहे।
