नारी शक्ति वंदन बिल संसद में पारित होने पर जताई खुशी
गजा: नारी शक्ति वंदन बिल संसद में पास होने पर नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र गजा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने व महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर महत्वपूर्ण कदम है कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही यह सम्भव हो सका है।
संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से आधी आबादी को उनका हक मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह ऐतिहासिक महत्व का क्षण है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री राजेश रावत, ज्योति पंत के अलावा प्रियंका चौहान, कांता सजवाण, कु.रमा , श्रीमती भारती, श्रीमती चंद्र कांता ने भी नारी शक्ति वंदन बिल को महत्वपूर्ण बताया है।
