महाविद्यालय पोखरी में किया स्वीप के अंतर्गत मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पोखरी क्वीली: शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली, टिहरी गढ़वाल द्वारा शुक्रवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉo शशिबाला वर्मा के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अंतर्गत महाविद्यालयों में स्वच्छ परिसर हरित परिसर सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वीप समिति के संयोजक डॉo मुकेश सेमवाल, स्वच्छ परिसर हरित परिसर समिति की संयोजक डॉo सुमिता पंवार, डॉक्टर राम भरोसे, श्रीमती सरिता सैनी, डॉo विवेकानंद भट्ट, डॉo बंदना सेमवाल, श्रीमती रचना राणा, श्रीमती रेखा नेगी, श्री अंकित सैनी, कुमारी अमिता, श्री दीवान सिंह, श्री नरेंद्र बिजलवान, श्री नरेश रावत, श्रीमती सुनीता, श्री मूर्तिलाल आदि उपस्थित रहे।
