न्याय पंचायत नकोट में खेल महाकुम्भ 2024 हेतु न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न
नकोट, टिहरी। खेल महाकुम्भ 2024 हेतु न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नकोट न्याय पंचायत में राजकीय इण्टर कालेज नकोट में आज सम्पन्न हो गई हैं। इन प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत नकोट के विभिन्न विद्यालयों के 6 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं का श्रीगणेश विकास चम्बा की ब्लॉक प्रमुख शिबानी बिष्ट के मुख्य अतिथित्व में सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं समाजसेवी मोर सिंह धनोला, मानवेन्द्र बिष्ट, CHC Nakot Dr. Mustkeem तथा क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी व विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण तथा समस्त विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक एवं अध्यापक अध्यापिकायें उपस्थित रहीं।
अण्डर 17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आशीष गुसांई नकोट प्रथम एवं सौरभ धनोला नकोट ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सौरभ धनोला प्रथम, 400 मीटर दौड़ में मोहित नकोट प्रथम, 800 मीटर दौड़ में गौरव रावत नकोट प्रथम, गोला फेंक में नीरज धनोला नकोट प्रथम, लम्बी कूद में आशीष नकोट प्रथम, ऊंची कूद में अंशुल बी,बी,एस, प्रथम, कबड्डी में जीआईसी नकोट प्रथम, बालीबाल में जीआईसी नकोट प्रथम, भाला फेंक में नीरज धनोला नकोट, 1500 मीटर दौड़ में गौरव रावत नकोट, 3000 मीटर दौड़ में मोहित गुसांई नकोट प्रथम स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग अण्डर 17 में 100 व 200मीटर दौड़ में दिब्या बिष्ट नकोट प्रथम, 400 मीटर दौड़ में प्रियंका क्यारी प्रथम एवं कल्पना क्यारी द्वितीय, 800मीटर प्रीतिका नेगी नकोट प्रथम, गोला फेंक में प्रियंका क्यारी प्रथम, चक्का फेंक में कल्पना क्यारी प्रथम, ऊंची कूद में रीतिका नकोट प्रथम, कबड्डी में खण्डकरी प्रथम, नकोट द्वितीय स्थान पर रहे।
अण्डर 14 के अंतर्गत बालक वर्ग 60मीटर दौड़ में प्रिंस मखलोगा नकोट प्रथम, अमनदीप मखलोगा द्वितीय, अखिलेश गडोई तृतीय, 600मी. दौड़ में लोकेन्द्र सनराईज प्रथम, अमनदीप सनराईज द्वितीय, आयुश बैलवाल सनराईज तृतीय, गोला फेंक में लोकेन्द्र सनराईज प्रथम, रूबीन क्यारी द्वितीय, ऊंची कूद शिबांग उनियाल सरस्वती विद्या मन्दिर नकोट प्रथम, शुभम सरस्वती विद्या मन्दिर नकोट द्वितीय, लम्बी कूद में आर्यन नेगी क्यारी प्रथम, अग्नेश नैथवाल द्वितीय, रूबीन क्यारी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कबड्डी में नकोट इंटर कालेज प्रथम, खण्डकरी द्वितीय, सनराईज पबिल्क स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग अण्डर 14 की 60 मीटर दौड़ में अंकिता गुसांई सनराईज नकोट प्रथम, निहारिका नेगी सनराईज द्वितीय, कामिनी क्यारी तृतीय, 600 मीटर दौड़ में अंकिता सनराईज प्रथम, कामिनी क्यारी द्वितीय, शिबानी जीआईसी नकोट तृतीय, ऊंची कूद में प्रियांशी क्यारी प्रथम, मुश्कान क्यारी द्वितीय, लम्बी कूद में शिबानी जीआईसी नकोट प्रथम, प्रियांशी क्यारी द्वितीय, मुश्कान क्यारी तृतीय स्थान पर रहे।
सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। राजकीय इण्टर कालेज खण्डकरी के व्यायाम प्रशिक्षक रविन्द्र राणा तथा अध्यापक सेमवाल के दिशा निर्देशन तथा इण्टर कालेज क्यारी व्यायाम प्रशिक्षक ममता कुमांई तथा प्रीति नवानी, हाईस्कूल तुंगोली व्यायाम प्रशिक्षक मनीषा पंवार, जीआईसी नकोट से सुरेन्द्र शाह, प्रमोद डोभाल, नवनीत रावत, M.L. Thapliyal, Reena Saklani, Poonam Bhatt, Vinita Bhatt, Rajni, Yashpal Singh, चित्ति बहुगुणा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में भरपूर सहयोग रहा। जीआईसी नकोट के प्रभारी प्रधानाचार्य उत्तम सिंह नेगी द्वारा समस्त अतिथियों एवं सहयोगियों का कार्यक्रम के सफल संचालन पर आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिताओं का समापन किया गया।
