राष्ट्रीय राजमार्ग पर चम्बा में वंचित मार्ग पर पेंटिग को डीएम ने दिए निर्देश
चम्बा: राष्ट्रीय राजमार्ग (NHदेहरादून) के द्वारा चम्बा में जो पेंटिंग की जा रही है, जो वीसी गब्बर सिंह पोस्ट ऑफिस वाला हिस्सा छूट गया था, उस हिस्से पर पेंटिंग करने के लिए जिलाधिकारी टिहरी से आज 11-11- 2024 को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा, कांग्रेस पार्टी के टिहरी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चन्द रमोला, नगर पालिका चम्बा के पूर्व अध्यक्ष बिक्रम पंवार, चम्बा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण ने मुलाकात कर उस हिस्से पर पेंटिंग करने की मांग की, जिस पर जिला अधिकारी ने उस पर तुरंत पेंटिंग करने के लिए NH को आदेशित किया।
