महिला भागीदारी ने दर्ज की मजबूत उपस्थिति | महिला मतदाताओं ने पुरुषों से ज्यादा किया मतदान
टिहरी, 30 जुलाई 2025 |
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल में दो चरणों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में भिलंगना, जाखणीधार, प्रतापनगर, जौनपुर व थौलधार, जबकि द्वितीय चरण में चंबा, देवप्रयाग, कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर विकासखण्डों में चुनाव संपन्न हुए।
✅ कुल सीटों का ब्योरा:
- जिला पंचायत सदस्य:
कुल सीट – 45 | निर्विरोध – 02 | मतदान – 43 सीटों पर 177 प्रत्याशी - क्षेत्र पंचायत सदस्य:
कुल सीट – 351 | निर्विरोध – 31 | मतदान – 320 सीटों पर 983 प्रत्याशी - प्रधान ग्राम पंचायत:
कुल सीट – 1049 | निर्विरोध – 349 | रिक्त – 02 | मतदान – 698 सीटों पर 1842 प्रत्याशी - सदस्य ग्राम पंचायत:
कुल सीट – 7467 | रिक्त – 4165 | निर्विरोध – 3242 | मतदान – केवल 60 सीटों पर 120 प्रत्याशी
👩⚖️ महिलाओं की सशक्त भागीदारी:
- कुल महिला प्रत्याशी: 3172
- सदस्य ग्राम पंचायत – 2265
- प्रधान ग्राम पंचायत – 633
- क्षेत्र पंचायत सदस्य – 224
- जिला पंचायत सदस्य – 50
- निर्विरोध निर्वाचित महिला प्रत्याशी: 2474
- सदस्य ग्राम पंचायत – 2231
- प्रधान – 222
- क्षेत्र पंचायत – 19
- जिला पंचायत – 02
- चुनाव लड़ने वाली महिलाएं: 698
- सदस्य ग्राम पंचायत – 34
- प्रधान – 411
- क्षेत्र पंचायत – 205
- जिला पंचायत – 48
🗳️ मतदाता सहभागिता:
- कुल मतदाता: 6,09,728
- महिलाएं – 2,93,506
- पुरुष – 3,16,251
- अन्य – 07
- कुल मतदान: 3,66,517
- महिलाएं – 1,99,177
- पुरुष – 1,67,336
- अन्य – 04
🔸 महत्वपूर्ण तथ्य:
महिलाओं की मतदाता संख्या भले ही कम थी, लेकिन महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण दिया।
