मंदिर समिति के अनुरोध पर राजस्व टीम ने नक्से सहित की मार्किंग, ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
नकोट, टिहरी, 9 Sep. 2025। पौराणिक शिवालय श्रीमहादेव ग्राम छाती की भूमि का आज राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन किया।
तहसीलदार धर्मवीर प्रकाश की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक श्री बहुगुणा, राजस्व उप निरीक्षक रमेश नौटियाल एवं अन्य राजस्व उप निरीक्षकों की टीम ने मंदिर समिति के अनुरोध पर शिवालय के निकट अवस्थित भूमि का नक्से सहित सीमांकन किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, गांव के गणमान्य व्यक्ति, नव निर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम छाती स्थित पौराणिक शिवालय के आसपास की कुछ भूमि ग्रामीणों के कब्जे में रही है। इससे पूर्व भी उक्त भूमि का सीमांकन एक-दो बार कराया जा चुका है, लेकिन कब्जा नहीं हट सका। इस बार पुनः मंदिर समिति द्वारा अनुरोध पर राजस्व विभाग की टीम ने भूमि का सीमांकन कर स्पष्ट मार्किंग कर दी है।
