डीएम नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई
टिहरी गढ़वाल, 09 सितंबर 2025: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर आज जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम ने नई टिहरी बौराड़ी क्षेत्र की 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मियाद समाप्त दवाओं के लिए पृथक रैक की व्यवस्था, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, काउंटर पर रखी दवाओं के क्रय बीजक, शेड्यूल H एवं H1 दवाओं के विक्रय अभिलेख, तथा शेड्यूल X और NDPS एक्ट में अधिसूचित दवाओं के उपभोग संबंधी रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया।
इस कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ थामा, तहसीलदार मुहम्मद शादाब एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।
