प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी में शीतकालीन प्रवास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भव्य प्रचार-प्रसार, टिहरी विकास भवन में हुआ लाइव प्रसारण
टिहरी, 06 मार्च 2025 – माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उत्तरकाशी के विकास खंड भटवाड़ी में स्थित माँ गंगा शीतकालीन प्रवास ग्राम मुखवा एवं हर्षिल में उत्तराखंड शीतकालीन पर्यटन के प्रस्तावित कार्यक्रम का आज राज्य के समस्त जनपदों, तहसीलों, ब्लॉकों और न्याय पंचायतों में भव्य लाइव प्रसारण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्य के समस्त प्रमुख पर्यटन स्थलों के वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
विकास भवन, टिहरी में इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में विकास भवन के कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और शीतकालीन पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को देश-विदेश तक पहुंचाना था।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को एक नई पहचान देने के प्रयास को सराहा गया। माँ गंगा शीतकालीन प्रवास ग्राम मुखवा और हर्षिल को शीतकालीन पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना पर भी चर्चा की गई।
