फिपल्टी–पलाम मेडिकल कॉलेज की मांग को मिला नया जनबल, नकोट में 37 सदस्यीय जनसहयोग मंच की अंतरिम समिति गठित
मखलोगी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हुए एकजुट, जनजागरण अभियान चलाकर शासन तक पहुंचाई जाएगी क्षेत्र की मांग
नकोट (मखलोगी), टिहरी गढ़वाल, 31 जुलाई 2026।
नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के फिपल्टी–पलाम (झाबर) में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग अब जनआंदोलन का स्वरूप लेती दिखाई दे रही है। क्वीली, पालकोट, धारअकरिया, मखलोगी सहित आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक इस मुद्दे पर लगातार एकजुट हो रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को नकोट बाजार स्थित पंचायत भवन में मखलोगी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के समर्थन में आगामी जनसंपर्क अभियान, जनजागरण कार्यक्रम तथा शासन-प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की मांग को प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

ज्ञापन के बाद आंदोलन को मिला नया स्वरूप
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर फिपल्टी–पलाम क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की थी। अब इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने तथा व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए संगठित रूप से अभियान चलाया जाएगा।
37 सदस्यीय अंतरिम समिति का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से “मेडिकल कॉलेज फिपल्टी–पलाम जन सहयोग मंच” की 37 सदस्यीय अंतरिम समिति का गठन किया गया।
समिति का उद्देश्य क्षेत्र की जनभावनाओं को संगठित करना, जनजागरण अभियान चलाना, विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित करना तथा शासन एवं प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की मांग को मजबूती से रखना होगा।
समिति के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष: विक्रम सिंह रावत (पूर्व पीटीए अध्यक्ष, तुंगोली)
- सचिव: राहुल कुठ्ठी (क्षेत्र पंचायत सदस्य, छाती-फैगुल)
- उपाध्यक्ष: भूपेन्द्र सिंह धनोला (पूर्व सैनिक, फैगुल) एवं रमेश बैलवाल (दंदेली)
- कोषाध्यक्ष: कुलवीर सिंह नेगी (दिवाड़ा)
- सोशल मीडिया प्रभारी: विजय सिंह ‘विजू’ गुसाईं (कोठी तल्ली) एवं नरेश बड़ोनी (फैगुल)
संरक्षक मंडल में शामिल किए गए:
- सरोज मखलोगा (कनिष्ठ उप प्रमुख, चम्बा)
- शिवानी बिष्ट (पूर्व प्रमुख)
- सत्येन्द्र सिंह धनोला (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)
- युद्धवीर सिंह मखलोगा (प्रधान, नकोट)
- देवेन्द्र सिंह रावत (प्रधान, तुंगोली)
- संगीता देवी (प्रधान, माणदा)
- लक्ष्मी देवी (प्रधान, बंगोली)
- पूनम नेगी (प्रधान, दिवाड़ा)
- सुरेन्द्र सिंह चौहान (प्रधान, छाती)
- राजेश चमोली (प्रधान, पलाम)
- चतर सिंह धनोला (प्रधान, फैगुल)
- सत्येन्द्र (खण्डकरी)
- शौकीदास (जगेठी)
- धीरेन्द्र सिंह नेगी (क्यारी)
- देवेन्द्र सिंह रावत (क्षेत्र पंचायत सदस्य, जगेठी)
- मंगलेश बिजल्वाण (बंगोली)
- रोशन लाल (क्यारी)
विशेष आमंत्रित एवं केंद्रीय कार्यकारिणी
बैठक में नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती तथा कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
इसके अतिरिक्त दिलवीर सिंह मखलोगा (नकोट), परमानन्द बिजल्वाण (क्यारी) तथा मानवेन्द्र बिष्ट (माणदा) को केंद्रीय कार्यकारिणी के लिए सदस्य नामित किया गया।
मनोज चमोली (पलाम) एवं कुलदीप मखलोगा (नकोट) को समिति का सम्प्रेक्षक नियुक्त किया गया।
21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
बैठक में समिति की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें उपप्रधान नकोट सुनीता देवी, वार्ड सदस्य मंजू देवी, अनीता देवी, सविता रावत सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण अवसर बताया
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज की स्थापना फिपल्टी–पलाम (झाबर) क्षेत्र में होती है, तो इससे केवल नरेन्द्रनगर विधानसभा ही नहीं बल्कि टिहरी, देवप्रयाग तथा आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा, स्थानीय रोजगार, व्यापारिक गतिविधियों तथा आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Desclaimer : यह समाचार बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा व्यक्त विचारों तथा पारित प्रस्तावों पर आधारित है। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना का अंतिम निर्णय राज्य सरकार एवं संबंधित सक्षम प्राधिकरण द्वारा लिया जाएगा।
