भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आयुष अस्पताल खंडोगी, जेलम, निर्माण की बाट जोह रहा अस्पताल ही पड़ा बीमार: शान्ति भट्ट
टिहरी विधान सभा मे भाजपा के दो माननीय विधायकों
(पूर्व और वर्तमान) के झगड़ो की भेंट चढ़ा 50 बैड का आयुष अस्पताल
📌 संविधान के अनुच्छेद 21 प्राण् के अधिकार पर कुठाराघात कर रहे है माननीय सरकार का रवैया हीला हवाली का !
📌 आयुष अस्पताल खंडोगी (जेलम ) के निर्माण मे अब तक दो करोड़ से अधिक खर्ज अब स्थान परिवर्तन क्यों ?
📌उच्च स्तरीय जांच हो ? : शान्ति प्रसाद भट्ट प्रवक्ता
टिहरी: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील/ब्लॉक जाखणीधार के स्थान खंडोगी (जेलम) मे विगत वर्षों से एक 50बैड के आयुष अस्पताल का भवन निर्माणधीन है, किंतु हैरत की बात यह है, कि इस अस्पताल की भूमि का अता पता नही है, इतने लंबे समय से मात्र एक सीसी दीवार आधी अधूरी, निर्माणाधीन है, सरकारी धन के दुरुपयोग का यह जीवंत उदाहरण है, इस आयुष अस्पताल का ना तो अभी तक निर्माण हुआ और ना ही कोई सुरक्षा दीवार पूरी बनी, स्थानीय लोगों का कहना है कि दो करोड़ से अधिक की धनराशि यहां खर्च हो गई।
स्थानीय निवासी श्री मकान सिंह पुत्र श्री अवतार सिंह ने जनहित मे आयुष विभाग उतराखंड सरकार को अपनी आठ नाली भूमि दान की थी, किंतु अब पिछले दो सालों से भाजपा के ही दूसरे विधायक जी है, तो अब सरकार ने पुनः 50 बैड के आयुष अस्पताल के लिए अन्य स्थान टिहरी झील के निकट भूमि चयन का प्रस्ताव मांग लिया है।
हैरत की बात यह है कि:
🔹 इतने लंबे समय तक किसी जिमेदार अधिकारी ने संज्ञान क्यो नही लिया?
🔹जिन काश्तकारों की भुमि पर यह आधा अधूरा निर्माण हुआ उन्हे क्षतिपूर्ति/लारा एक्ट के अनुरूप प्रतिकर राशि क्यों नही दी गई ?
🔹वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब क्या मजबूरी बनी कि यह स्थान निरस्त कर दूसरे स्थान का चयन किया जा रहा है?
🔹जीरो टॉलरेंट की डींगे हाकने वाली मोदी जी और धामी जी की डबल इंजन सरकार मे क्या यह भ्रष्टाचार का नायाब उदाहरण नही है ? तो क्या है?
🔹 क्या किसी की जिमेदारी तय होगी?
🔹 क्यों चुप है निर्वाचित जनप्रतिनिधि सासंद, विधायक,पूर्व विधायक, मंत्री, अध्यक्ष जिला पंचायत, सद्स्य जिला पंचायत, प्रमुख, पंच प्रधान।
____________________________________________
फ़ोटो: 1: पुरानी भूमि जहां दो करोड़ एक पुस्ते पर खर्च हो गए पर अस्पताल नही बना ।
फ़ोटो: 2: प्रस्तावित नई भूमि जहां अनुमानित कार्य आरंभ हो गया है ।
