मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी, कीली में संगोष्ठी का आयोजन
दिनांक: 22 अप्रैल 2025 | स्थान: पोखरी, टिहरी गढ़वाल
राज्य सरकार द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी, कीली, टिहरी गढ़वाल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
“मतदान हमारा अधिकार” विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया और मतदान के महत्व को ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में जीवंतता और जागरूकता का संचार हुआ।
संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्रोफेसर डी. पी. सिंह, डॉ. सरिता देवी, डॉ. गणेश भागवत, डॉ. नीमा भेतवाल, डॉ. बंदना सेमवाल, श्रीमती सुनीता सहित अनेक शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
