मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति ने जिलाधिकारी को भेंट किए शुद्ध प्राकृतिक रंग, महिला समूह को मिली सराहना
1. महिला समूह द्वारा तैयार किए गए 10 कुंतल शुद्ध प्राकृतिक रंग
2. जिलाधिकारी की शुभकामनाएं, महिला समूह के रोजगार प्रयासों को मिलेगा बढ़ावा
3. संजय बहुगुणा और सुषमा बहुगुणा का योगदान, समूह को अन्य राज्यों में मिलेगी ट्रेनिंग
मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा और उद्यमी सुषमा बहुगुणा ने महिला समूह द्वारा तैयार किए गए शुद्ध प्राकृतिक रंग जिलाधिकारी महोदय को भेंट किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने खुशी जाहिर करते हुए महिला समूह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला समूह के माध्यम से जगह-जगह प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हर्बल गुलाल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए महिला समूह को अन्य राज्यों में भी प्रशिक्षण के लिए भेजने की घोषणा की।
समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा, उद्यमी सुषमा बहुगुणा, और पूरे महिला समूह ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया। इस वर्ष महिला समूह ने 10 कुंतल शुद्ध प्राकृतिक रंग तैयार किया है, जो आने वाले समय में और अधिक मात्रा में तैयार किया जाएगा।
