राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में उच्च शिक्षा परिषद की 11 वी बैठक आयोजित
पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा परिषद की 11 वी बैठक संपन्न हुई। यह उच्च शिक्षा परिषद की पहली बैठक है जो राज्य के दुर्गम क्षेत्र पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में उच्च शिक्षा से संबंधित लग- भग 23 मुख्य बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया जिसके यथाशीघ्र क्रियानयन हेतु मंत्री जी ने आदेशित किया।
महाविद्यालय के सम्मानित प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित किया।
इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा परिषद समिति के कुल 18 सदस्यो ने प्रतिभाग किया जिसमे प्रो. सुनील बत्रा, डॉ. डी एस बिष्ट, प्रो. सी. एम. एस. रावत, डॉ. बी. के., श्री गिरीश चंद्र, श्री पी. एम. नौटियाल, श्री ब्योमकेश दुबे, डॉ. वी.एन. काला, डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रो. ओंकार सिंह, डॉ. के. एस. बिष्ट, प्रो.पी. डोबरियाल आदि के साथ-साथ प्रमुख विभागो के सचिव, उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. एम.एस. रावत, प्रो. के. डी. पुरोहित, निदेशक प्रो. अंजू अग्रवाल, सयुक्त निदेशक प्रो. ए. एस. उनियाल कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य जिसमे प्रो. डी. एस. नेगी आदि, के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अमर सिंह नेगी जी, डॉ. मनवर सिंह रावत, मातवर सिंह रावत जी, राकेश नेगी जी आदि उपस्थित थे।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने बताया कि माननीय मंत्री जी ने निम्न बिंदुओं पर प्रमुखता से कार्य करने के लिए आदेशित किया है जिसमे प्रदेश का कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए, उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक डिग्री कालेज खोला जाएगा, प्रत्येक कॉलेज में 180 दिन पढ़ाई अनिवार्य की जाएगी, पूरा उच्च शिक्षा विभाग कंप्यूटराइज एवं डी जी लॉकर युक्त होगा, समर्थ पोर्टल शासन के मार्गदर्शन में निर्देशालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जाएगा, प्रत्येक विद्यार्थी को एन एस एस, एन सी सी, रोबर रेंजर, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा, प्रत्येक कॉलेज अविभावको के साथ शिक्षा की उन्नयन गोष्ठी आयोजित करेगा, प्रत्येक कॉलेज की वार्षिक पत्रिका निकलेगी, हर कॉलेज में सोलर पैनल लगना है, हर कॉलेज अपने आस-पास के एक गांव एवं एक प्राथमिक विद्यालय गोद लेगा, प्राइवेट एवं राजकीय कॉलेज टीचिंग शेयर के कार्यक्रम शुरू करेंगे, प्रत्येक विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे, अब सभी को कॉलेजों का ऑडिट कराना होगा, सरकार की तरफ से हर महाविद्यालय को 100% किताबे दी जाएगी।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. आलोक कंडारी के साथ -साथ श्री सतीश सिंह, आशीष कश्यप, अनूप सिंह, राहुल सिंह, पल्लव नैथानी आदि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।
