सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षा संकाय का दबदबा, विद्यार्थियों ने लोकगीत, नृत्य, कविता और गीतों के माध्यम से बिखेरे रंग
अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग), 8 मई 2025।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में दिनांक 8 मई को वार्षिक अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (2024-25) का आयोजन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाशचंद दुतपुड़ी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में सहायक होती हैं। सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. चंद्रकला नेगी ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का विकास होता है।
छात्र संघ अध्यक्ष नितिन नेगी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्थान की अपेक्षा प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिता में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को रोचक बनाने हेतु संकायों को गुप्त नाम दिए गए—शिक्षा संकाय: चंद्रबदनी, विज्ञान संकाय: नंदा देवी, कला संकाय: कालीमठ, वाणिज्य संकाय: धारी देवी।
🎭 प्रतियोगिताएं एवं परिणाम:
- सामूहिक लोकनृत्य:
🥇 शिक्षा संकाय | 🥈 विज्ञान संकाय | 🥉 कला संकाय - सामूहिक लोकगीत:
🥇 विज्ञान संकाय | 🥈 शिक्षा संकाय | 🥉 कला संकाय - एकल गीत:
🥇 कला संकाय | 🥈 शिक्षा संकाय | 🥉 विज्ञान संकाय - एकल नृत्य:
🥇 विज्ञान संकाय | 🥈 शिक्षा संकाय | 🥉 कला संकाय - स्वरचित कविता:
🥇 शिक्षा संकाय | 🥈 विज्ञान संकाय | 🥉 कला संकाय
🎶 विशेष योगदान:
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप भूषण (हारमोनियम), हरिओम भट्ट (तबला), गणेश गोस्वामी (साउंड व माइक संचालन) का अहम योगदान रहा।
संचालन: डॉ. मनीषा सिंह और डॉ. शशिबाला पवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
👥 विशेष उपस्थिति:
डॉ. तनुजा मौर्य, डॉ. पूनम तिवारी, श्री अरविंद सजवान, डॉ. दीपाली, डॉ. आंचल रावत सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
