राजशाही अंदाज में संपन्न हुआ प्रीतम सज्वाण का विवाह, वेलिंगटन न्यूजीलैंड की डेस्टिनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के आधार पर हुआ विवाह संस्कार
प्रदेश के मान. कैबिनेट मंत्री सुबोध सुबोध उनियाल, राज्य सूचना आयोग योगेश भट्ट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना,अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग संजय नेगी आदि हुये समारोह में शामिल
श्री वीरेंद्र सज्वाण और बीना सज्वाण ने किया अतिथियों आभार प्रकट
चंबा, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’: जनपद के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी वीरेंद्र सज्वाण के सुपुत्र प्रीतम सज्वाण का विवाह राजशाही अंदाज में वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) की डेस्टिनी के साथ टी.सी.आर (नई टिहरी रोड) में संपन्न हुआ। विवाह संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के आधार पर संपन्न हुआ। प्रदेश के अनेकों गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित हुए और नव दंपति को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
बताते चलें श्री वीरेंद्र सज्वाण क्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सेवी और उद्योगपति हैं। अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े हुए रहते हैं और जरूरतमंद लोगों की यथोचित सहायता प्रदान करना उनका ध्येय रहा है। उनके छोटे बेटे प्रीतम का विवाह वेलिंगटन न्यूजीलैंड की मारिया और जॉन मोंक की पुत्री डेस्टिनी हुआ है वर-वधु दोनों न्यूजीलैंड में सेवारत हैं।
भव्य कार्यक्रम में शहरों और गांवों से सैकड़ो की तादाद में आमंत्रित गणमान्य लोगों,सम्मानित अतिथियों को लजीज व्यंजन परोसे गये। दो दिवसीय इस विवाह समारोह में मेहमानों कई सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दिन में गढ भोज का भी आयोजन है।
इस वैश्विक विवाह संस्कार में वधु पक्ष के आये दर्जनभर न्यूजीलैंड के मेहमान बहुत खुश नजर आये। कहा कि भारत महान और सुंदर देश है और उत्तराखंड राज्य अनुपम सुंदरता युक्त है। साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने विदेश से आये मेहमानों का साक्षात्कार भी लिया।
इस अवसर पर प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सज्वाण, वरिष्ट कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा अध्यक्ष राजेश नौटियाल, सचिन सज्वाण, दीपक सज्वाण आदि उपस्थित हुए। बीना सज्वाण और वीरेंद्र सज्वाण ने मेहमानों का आभार प्रकट किया।
