धामी सरकार की विकास लहर व पार्टी तथा संघ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल है केदारनाथ सीट पर भाजपा की शानदार जीत: सुबोध उनियाल
देहरादून, डा. शोभा राम उनियाल, उत्तराखंड ब्यूरो: केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर वन मंत्री सुवोध उनियाल ने विजयी उम्मीदवार आशा नौटियाल को शुभकामनाऐं देते हुये सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की सराहना की है।
प्रदेश के वन मंत्री ने कहा कि अब मतदाता काम करने वाली सरकार को पुनः जनादेश देने से हिचकते नहीं हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो का परिणाम है। किसी भी दुष्प्रचार का अब मतदाताओं पर कोई असर नहीं होने वाला है।
विपक्षी दलों द्वारा जो नकारात्मक प्रचार सत्तारूढ दल के बारे में किया गया उसका मतदाताओं पर कोई असर नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जी द्वारा चुनाव अभियान का खुद नेतृत्व करना व पहले दिन से ही केदारनाथ सहित पूरे चारधाम यात्रा मार्ग क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो को जनमानस के समक्ष रखना व विधानसभा उप चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं व संघ के कार्यकर्ताओं के क्रमबद्ध ढंग से किये गये चुनाव प्रचार की वन मंत्री ने सराहना की।
