कक्षा 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर होनहार छात्रों को मिलेगा प्रवेश
देहरादून, 25 अगस्त 2025।
प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में सिर्फ कक्षा 6 ही नहीं, बल्कि कक्षा 7, 8, 9 और कक्षा 11 में भी लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दाखिला मिल सकेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासनादेश जारी कर दिया गया है।
अब तक इन विद्यालयों में केवल कक्षा 6 में प्रवेश की व्यवस्था थी, लेकिन उच्च कक्षाओं में सीटें खाली रह जाने के कारण यह कदम उठाया गया है। नए आदेश के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अलग से पार्श्व प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता सूची (मेरिट) के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही, रिक्त सीटों के अनुपात में एक प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी बनाई जाएगी।
📌 प्रवेश से जुड़ी प्रमुख बातें
- कक्षा 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर होगा दाखिला।
- आयु सीमा और पात्रता नई शिक्षा नीति के अनुसार तय होगी।
- आरक्षण की व्यवस्था राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू रहेगी।
- इच्छुक अभ्यर्थियों को पिछली कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होना आवश्यक।
- प्रवेश परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद करेगी।
- विभागीय अधिकारियों को निर्देश – पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
🏫 “अब प्रदेशभर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में उच्च कक्षाओं की सीटें रिक्त नहीं रहेंगी।”
🎓 लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से योग्य व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रवेश।
📜 शासनादेश जारी, विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश।
✍️ — डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
