राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाई
नई टिहरी: शांति अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120वीं जन्म जयंती कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी मे विश्व अहिंसा दिवस के रूप मे मनाई गई.
इस अवसर पर उपस्थिति कांग्रेसजनों ने अपने दोनो महान नेता को भावपूर्ण स्मरण कर उनके भव्य दिव्य चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. उपस्थित जनों ने रघुपति राघव राजा राम……! वैष्णवजन सहित जय जवान जय किसान आदि उदघोष और भजनों के माध्यम से गांधी जी और शास्त्री जी को याद किया,एक विचार गोष्टी कर अपने इन दोनो महान नेताओ के विचारो कार्यों और देश विदेश मे गांधी जी के शांति अहिंसा का संदेश आदि पर विचार व्यक्त किए.
इस अवसर पर वरिष्ट नेता श्री ज्योति प्रसाद भट्ट, वरिष्ट नेता, श्री आनंद सिंह बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष ज़िला बार एसोसिएशन, श्री मुरारीलाल खंडवाल, सद्स्य पीसी सी, श्री शान्ति प्रसाद भट्ट, सद्स्य पी सीसी/प्रवक्ता, श्री मुसरफ अली सद्स्य पीसीसी, श्री देवेंद्र नौडियाल सद्स्य पीसीसी,श्री कुलदीप पंवार अध्यक्ष शहर कांग्रेस नई टिहरी, श्रीमती आशा रावत जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्री गंगा भगत नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष,श्री लखवीर चौहान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मौजूद रहे.
