राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने किया 22 यूनिट्स रक्तदान
देहरादून: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर देहरादून के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने 22 यूनिट्स रक्तदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा किया गया सूच्य है कि प्रोफेसर उनियाल जो स्वयं 140 बार रक्तदान कर चुके हैं, ने अपने संबोधन में रक्तदान क्यों आवश्यक है? के विषय में विस्तार से छात्र छात्राओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि मोटिवेशनल टॉक से पहले वे रक्तदान के इच्छुक नहीं थे, किंतु उनके प्रेरणादायक उद्बोधन से प्रभावित होकर सभी छात्र-छात्राओं ने रक्तदान करने का मन बनाया और इस हेतु महाविद्यालय के 382छात्र छात्राओं ने पंजीकरण किया। जिसमें 60% छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान की इच्छा जताई ,किंतु आवश्यक जांच में 55% छात्राएं हीमोग्लोबिन की कमी एवं अंडरवेट होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाई।
रक्तदान करने वालों में सत्येंद्र, आयुष, रविंद्र बिष्ट, अनुभव, कुश, नीतीश सती, अंकुश, साहिल गुसाई, राज, हिमांशु, नवनीत केशव, कुमार मोहित कुमार, हिमांशु जोशी, करण ठाकुर, नाजिया, तरुण रावत, कंचन राणा, आदित्य पांडे, प्रियांशु, प्रमुख रहे।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एमपी नगवाल ने मुख्य अतिथि एस उनियाल एवं एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुक्ता डंगवाल एवं सिटी ब्लड बैंक के डॉक्टरस एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर डीएन तिवारी, आर एम पटेल, डीएस मेहरा, गिरीश सेठी, कुलदीप रावत, उषा रानी, डीपी पांडे, पंकज बहुगुणा, प्रतिभा बलूनी, पायल अरोड़ा, हेमलता खाती, मनोज बिष्ट, मंजू भंडारी, नीतू बलूनी, माधुरी कोहली, तथा कर्मचारी वर्ग में एमएस रावत, अर्चना, विनीता, प्रताप सिंह एवं पंकज उपस्थित रहे।
