टिहरी रियासत के अंतिम सेनापति नत्थू सिंह सज्वाण की मनायी गई जयन्ती।
रिपोर्ट @ सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’
चंबा, टिहरी रियासत के अंतिम सेनापति सरदार बहादुर नत्थू सिंह सज्वाण (कमान्डेंट साहब) की जयंती के अवसर पर गुल्डी स्थित उनके स्मारक पर ग्रामवासियों, शहरवासियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सेनापति को स्मरण किया गया।
वयोबृद्ध पूर्व सैनिक हवलदार सोबन सिंह सज्वाण ने कहा कि सरदार बहादुर नत्थू सिंह प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। उन्होंने अपनी सत्तर नाली जमीन रेड क्रॉस, ब्लॉक कार्यालय और सी एच सी सेंटर चंबा अस्पताल को दान कर दी थी। उनकी मांग थी कि सरदार बहादुर नत्थू सिंह सज्वाण के नाम पर सरकारी प्रतिष्ठानों का नाम रखा जाए। इस बावत उन्होंने उपस्थित सम्मानित ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सज्वाण से भी निवेदन किया कि प्रस्ताव बनाकर चंबा ब्लॉक अस्पताल आदि के साथ सरदार बहादुर का नाम अंकित करें ताकि लोगों को उनके बारे में जानकारी हासिल हो सके। सम्मानित ब्लॉक प्रमुख ने वांछित सहयोग करने का आश्वासन दिया।
आज प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच समस्त ग्राम वासियों, चंबा शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने सरदार बहादुर नत्थू सिंह सज्वाण को अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी और स्मरण किया। जन कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने अपने कविताओं के माध्यम से अंतिम सेनापति को स्मरण किया। इसके साथ ही उन्होंने गुल्डी गांव के नौ अन्य वीरगति को प्राप्त सैनिकों का भी नामोल्लेख किया तथा कविता के माध्यम से स्मरण किया।
चंबा- उत्तरकाशी राजमार्ग पर सरदार नत्थू सिंह सज्वाण कमांडेंट के स्मारक पर उनकी जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2021 को इस स्मारक का उद्घाटन किया गया था। इस अवसर पर मानवीर सिंह सज्वाण महिपाल सिंह सज्वाण, यशपाल सिंह सज्वाण, दिग्विजय सिंह सज्वाण,पदम सिंह सज्वाण, बचन सिंह सज्वाण आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सरदार बहादुर के पोते अनिल वीर सिंह सज्वाण पुत्र स्व.चंद्र वीर सिंह सज्वाण और उनकी आदरणीय माता जी इस मौके पर उपस्थित रहते हैं।
