जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय में श्रमिकों के लिए आयोजित शिविर में श्रम कानूनों व योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी।
टिहरी, 01 मई 2025:
विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में कार्यरत श्रमिकों के साथ एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों, श्रम विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए उपलब्ध योजनाएं, श्रम पंजीकरण कार्ड के लाभों तथा श्रमिक कल्याण से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनका योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, प्राविधिक स्वयंसेवी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
