सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ शुरू, उद्घाटन समारोह में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नई टिहरी, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का आज बौराड़ी में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर स्वयं सेवक बच्चों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के पश्चात लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में मार्गदर्शन के रूप में साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने नव वर्ष पर कविता के माध्यम से छात्रों को संदेश दिया और एनएसएस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कहा कि चरित्र निर्माण, कौशल विकास, टीम भावना, कर्तव्य परायणता,अनुशासन और व्यवहारिक कार्यों के द्वारा एनएसएस के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। सामाजिक कार्यों के द्वारा काफी कुछ सीखा जा सकता है। एनएसएस अनुशासन और समर्पण का पाठ पढ़ाता है ताकि वे आदर्श नागरिक बन सकें।भविष्य में सुसंगत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
राइका ढुंगीधार के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कोटनाला ने एनएसएस की थीम पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि “मैं नहीं आप” की भावना के द्वारा व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है। विस्तार पूर्वक एन एस एस के आदर्श और कार्य के बारे में बताया।
जिला संयोजक डॉ. पीसी पैन्यूली ने छात्रों से अपेक्षा की कि वे सदा की भांति अनुशासित ढंग से राष्ट्रीय सेवायोजन योजना के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएंगे। सहयोग की आवश्यकता होगी तो उसके लिए वे उपलब्ध रहेंगें। निरीक्षण और मार्गदर्शन भी किया जायेगा।
पूर्व प्रधानाचार्य रजवार साहब तथा सतीश थपलियाल ने भी अपने विचार रखें। बाद में प्रधानाचार्य बी डी कुनियाल ने आए हुए आगंतुक मार्गदर्शकों का आभार प्रकट किया तथा विस्तार से कार्यक्रम रूप रूपरेखा भी प्रस्तुत की। भोजन के वाद यूनिट के स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह मिश्रवान, प्रधानाचार्य नीलम रतूड़ी, जितेंद्र सेमल्टी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बहुगुणा के द्वारा किया गया।
