पर्यटन समिति की बैठक में पर्यटन परिसंपत्तियों के पीपीपी मॉडल, मंदिरों के जीर्णोद्धार, स्कूबा डाइविंग और पैरामोटर जैसे साहसिक खेलों पर लिया गया निर्णय
📍 स्थान: टिहरी, उत्तराखंड
📅 तिथि: 03 जून 2025
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पर्यटन विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन एवं साहसिक खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कई निर्णय लिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि काणाताल, शिवपुरी, कैम्पटी, धनोल्टी, कोटी कालोनी सहित अन्य पर्यटन स्थलों में साहसिक खेलों का संचालन करने वाले सभी प्राइवेट ऑपरेटर 15 जून, 2025 तक सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। रिपोर्ट न देने पर संबंधित गतिविधियों को बंद करने के निर्देश डीटीडीओ को दिए गए।
🧭 बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
✅ पर्यटन परिसंपत्तियाँ पीपीपी मोड में संचालित होंगी:
श्री सेम नागराजा स्वयं सहायता समूह-मुखेम, पर्यटक सुविधा केंद्र काणाताल, कुंजापुरी, सुनारीगाड़, नैखरी चंद्रबदनी, नौघर पार्किंग, टिहरी झील की दुकानों आदि के संचालन के लिए किराया दरें निर्धारित की जाएंगी और निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
✅ स्थानीय लोगों को मिलेगा प्राथमिकता:
संचालन हेतु स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने और नौघर पार्किंग संचालन हेतु पर्यटन विभाग व नगर पंचायत लम्बगांव के बीच समझौता ज्ञापन किया जाएगा।
✅ धरोहर संरक्षण और जीर्णोद्धार:
पुराने मंदिरों के सर्वे कराकर उन्हें चिन्हित करने व उनके जीर्णोद्धार हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
✅ नई साहसिक गतिविधियों की योजना:
- टिहरी झील में स्कूबा डाइविंग के लिए बॉयलॉज और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश।
- पैरामोटर संचालन के लिए ट्रायल के आधार पर अनुमति लेने की कार्यवाही।
- कोटेश्वर झील में नया बोटिंग प्वाइंट विकसित किया जाएगा।
- धारी देवी (श्रीनगर) में बोटिंग ट्रायल की भी योजना।
✅ अन्य विकासात्मक योजनाएँ:
- सेम मुखेम सौंदर्यीकरण कार्य की डीपीआर निर्माण।
- खैट पर्वत ट्रेक रूट व कौड़िया ट्रेक का विकास व यूजर चार्ज प्रस्ताव।
- बर्ड वॉचिंग व नेचर ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश।
🧑💼 उपस्थित अधिकारीगण:
सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, सीओ टिहरी ओसीन जोशी, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी (जाखणीधार), शिवानी बिष्ट (चंबा), डीटीडीओ एस.एस. राणा, एटीओ अरविंद चौहान सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
