सेवा टीएचडीसी के वित्तीय मार्गदर्शन में ग्रामीण क़स्बा नकोट में 04 माह का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुरू
Nakot, Tehri: सेवा टीएचडीसी के वित्तीय मार्गदर्शन में हितायु लोक कल्याण समिति नागनी के तत्वावधान में नकोट विकास खंड चम्बा में ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के लिए 04 माह का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन चम्बा विकास खंड की प्रमुख शिवानी बिष्ट ने रिबन काटकर व नारियल तोड़कर किया।
प्रमुख श्रीमती शिवानी बिष्ट ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकारें अच्छा कार्य कर रही है साथ ही सेवा टीएचडीसी भी समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सुंदर कार्य कर रही है समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के लिए लाभदायक हो सकते अगर वे जुनून और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करें।
केन्द्र पर समिति की ओर से 05 सिलाई मशीन और जरूरी प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की गई है इस केंद्र पर कोठी तल्ली, कोठी मल्ली, छाती, पलाम, नकोट, माणदा, चामनी, तुंगोली, मोल्ठ आदि गांवों की महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, राजेश बैलवाल, दिलवीर रावत, गीता देवी, बबीता, ज्योति, कुसुम, संगीता, जमना देवी, संजना, सुलोचना एवं सुधा के साथ ही तमाम प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
