स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन
अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ”स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 30 सितंबर 2024 को नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दलीप सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। रैली नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ ममता भट्ट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर से जवाहर नगर के मुख्य बाजार तक निकाली गई।
स्वच्छता रैली में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा बैनर, तख्तियों एवं उद्घधोषो के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ तनुजा मौर्य, कर्मचारी जयवर्धन चौहान, शर्मिला एवं एनएसएस के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
