नई टिहरी में गेट मीटिंग, आज विकास भवन में सायं 4 बजे फिर प्रदर्शन
टिहरी गढ़वाल | 16 जनवरी, 2026
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी द्वारा उद्यान विभाग परिसर, नई टिहरी में गेट मीटिंग आयोजित की गई।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने की, जबकि आंदोलन का नेतृत्व विधि सलाहकार रतन सिंह शाह ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष अपनी लंबित मांगों को दोहराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
✊ 18 सूत्रीय मांगों के साथ सरकार पर दबाव
गेट मीटिंग में परिषद द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र में कर्मचारियों की सेवा, वेतन, पेंशन, पदोन्नति और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।
परिषद की प्रमुख मांगों में
एसीपी 10-16-26 की बहाली,
पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना,
वेतन विसंगतियों का समाधान,
गोल्डन कार्ड के तहत कैशलेस इलाज,
आठवें वेतन आयोग में परिषद की भागीदारी,
वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन व ग्रेच्युटी,
आउटसोर्स कर्मियों की सेवा सुरक्षा,
और राज्य कर्मियों को केंद्र के समान भत्ते शामिल हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से शासन स्तर पर निर्णय लंबित होने के कारण उनमें भारी रोष है।
🏢 विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की रही भागीदारी
गेट मीटिंग में युवा कल्याण, खाद्य पूर्ति, ग्राम्य विकास, उद्यान, लेखा विभाग सहित विभिन्न सेवा संवर्गों के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
⏰ आज विकास भवन में फिर गेट मीटिंग
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जानकारी दी कि
आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को सायं 4 बजे
विकास भवन, नई टिहरी में पुनः गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
