‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
टिहरी | 15 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में जनपद की सभी न्याय पंचायतों में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत रोस्टरानुसार नियमित बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुन रही हैं और उनका त्वरित निस्तारण कर रही हैं।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं के लिए आवेदन, तथा पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं। प्रशासन द्वारा शिविरों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
जाखणीधार: नन्दगांव न्याय पंचायत
तहसील जाखणीधार की न्याय पंचायत नन्दगांव के राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में शिविर का आयोजन अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे।
नोडल अधिकारी लक्ष्मी यादव (जिला सेवायोजन अधिकारी) ने बताया कि—
- कुल 244 लोगों ने प्रतिभाग किया
- 45 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण
- 13 आवेदन प्रमाण-पत्र/अन्य सेवाओं हेतु
- 69 लोग स्वास्थ्य जांच एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित हुए
नरेन्द्रनगर: बौराईगांव न्याय पंचायत
तहसील नरेन्द्रनगर की न्याय पंचायत बौराईगांव के जूनियर हाई स्कूल बेराईगांव में शिविर पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान एवं राज्यमंत्री सुभाष बर्त्वाल उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी वी.पी. सिंह (डीईओ माध्यमिक) के अनुसार—
- 184 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया
- 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, 09 का मौके पर निस्तारण
- 25 आवेदन प्रमाण-पत्र/सेवाओं हेतु
- 90 लोग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए
प्रतापनगर: पनियाला न्याय पंचायत
तहसील प्रतापनगर की न्याय पंचायत पनियाला के राजकीय इंटर कॉलेज रौणद-रमोली में शिविर डीडीओ मो. असलम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
नोडल अधिकारी राहुल राणा (नर्सरी विकास अधिकारी) ने बताया—
- 402 लोगों ने शिविर में सहभागिता की
- 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, 20 का मौके पर निस्तारण
- 91 आवेदन प्रमाण-पत्र/सेवाओं हेतु
- 202 लाभार्थी स्वास्थ्य जांच व अन्य योजनाओं से लाभान्वित हुए
घनसाली: थाती बूढ़ाकेदार न्याय पंचायत
तहसील घनसाली के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत थाती बूढ़ाकेदार में बूढ़ाकेदार मंदिर परिसर में शिविर एसडीएम घनसाली अलकेश नोडियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
नोडल अधिकारी उपेन्द्र प्रताप सिंह (सहायक निदेशक, मत्स्य पालन) ने जानकारी दी—
- 331 लोगों ने शिविर में भाग लिया
- 50 शिकायतें दर्ज हुईं, 10 का मौके पर निस्तारण
- 02 आवेदन प्रमाण-पत्र/सेवाओं हेतु
- 148 लोग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए
ग्रामीणों को मिला प्रशासनिक पहुंच का लाभ
सभी शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाएं सीधे गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।
