विधायक किशोर 07 जून को मखलोगी क्षेत्र के भ्रमण पर रहकर छाती मोटर मार्ग का करेगे शिलान्यास
Tehri Hydro Engineering College was immediately transferred to I.I.T. To be upgraded as: Kishore Upadhyay
सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: टिहरी क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पत्र लिखकर टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को अविलम्ब I.I.T. के रूप में अपग्रेड किये जाने की मांग की है, पत्र का मजमून इस प्रकार है-
परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के बारे में मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ कि जब बांध के पावर हाउस का उद्घाटन करने की प्रक्रिया चल रही थी, उसके उद्घाटन के लिये तत्कालीन प्रधानमन्त्री जी मनमोहन सिंह जी व UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी व तत्कालीन ऊर्जा मन्त्री सुशील कुमार शिन्दे जी ने आना था। स्थानीय विधायक होने के नाते इस सम्बन्ध में आहूत बैठक में मैंने विनम्रता पूर्वक कहा कि टिहरी बांध निर्माण से हो सकता है, देश को विकास के नये आयाम मिलें, लेकिन टिहरी के लोगों को इससे कोई लाभ नहीं हो रहा है।
टिहरी में केंद्र सरकार द्वारा I.I.T. जैसा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थापित किया जाना चाहिये
मैंने कहा कि टिहरी में केंद्र सरकार द्वारा I.I.T. जैसा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थापित किया जाना चाहिये, अन्यथा मुझे विरोध के लिये मजबूर होना पड़ेगा।
टिहरी के लोगों के साथ छल
ऊर्जा मन्त्री जी की उपस्थित बैठक में भागीरथीपुरम में इस तरह के संस्थान की स्थापना की सहमति बनी और बाद में टिहरी के लोगों के साथ छल कर एक इंजीनियरिंग कालेज देकर उनको टरका दिया गया, तथा उससे बड़ा धोखा यह किया गया, कि कालेज का निर्माण THDC के CSR फ़ंड से किया गया। बांध विस्थापितों व प्रभावितों के लिये कालेज में कोई प्राथमिकता नहीं रखी गयी।
कालेज का पूर्णकालिक निदेशक भी नहीं है
फिर भी, एक समय में कालेज प्रदेश का अग्रणी कालेज बन गया था, लेकिन सरकारी उपेक्षा के कारण कालेज यथास्थिति बनाये रखने के लिये संघर्ष कर रहा है। यहाँ तक कि कालेज का पूर्णकालिक निदेशक भी नहीं है।
टिहरी की इसी तरह अगर उपेक्षा होती रही तो उसका ख़ामियाज़ा भी भविष्य भुगतना पड़ सकता है।
अतः मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि पूर्ववर्ती सरकार के वायदे को पूरा किया जाय और उपरोक्त इंजीनियरिंग कालेज को अविलम्ब I.I.T. के रूप में अपग्रेड किया जाय।
सादर,
(किशोर उपाध्याय)
पूर्व विधायक
