जगतेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय मेंस्ट्रुअल हाईजीन पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा IAHV की सेवा पहल के तहत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्रा का समापन
पौड़ी से विक्रम सिंह रावत: रा.इ.का. जगतेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय मेंस्ट्रुअल हाईजीन दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका श्रीमती प्रमिला रावत द्वारा IAHV (International Association for Human Values) की सेवा पहल के तहत तीन दिवसीय *प्रोजेक्ट पवित्रा* का समापन किया गया। जिसमें किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता और इस दौरान होने वाली समस्याओं से मुक्ति पाने के विभिन्न तरीके जैसे आसन, प्राणायाम, ध्यान व अनेक मुद्रायें बताई। इसमें विद्यालय की 100 छात्राओं व अध्यापिका श्रीमती रजनी, श्रीमती मालती और श्रीमती अंजना संतोषी ने प्रतिभाग किया।
शिविर में दी गयी जानकारियों से सभी छात्राएं बहुत खुश और संतुष्ट हुई। प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र नेगी ने *आर्ट ऑफ लिविंग* संस्था का आभार व्यक्त किया और समय समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करने का आग्रह किया।
