उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अंजू अग्रवाल ने किया राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का निरीक्षण
पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल। उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अंजू अग्रवाल ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल के सभी विभागों, प्रयोशालाओ, पुस्तकालय, छात्रावास, स्मार्ट क्लास, कार्यालय आदि के साथ-साथ ऑफिस रिकॉर्ड विशेष कर उपस्थिति पंजिका, कैश बुक आदि का गहन निरीक्षण किया।
निदेशक ने वर्तमान में चल रही स्नातक प्रथम वर्ष की विभिन्न विषयो की प्रवेश प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया तथा कहा कि प्रवेश से कोई भी छात्र वंचित नहीं होना चाहिए इसके लिए महाविद्यालय स्तर से हर संभव प्रयास होने चाहिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. डी. एस. नेगी ने निदेशक महोदया का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान में सहयोग की अपील की जिसके निराकरण हेतु निदेशक महोदय ने भरोसा दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रकाश फोंदणी, डॉ. गौरव जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सतीश सिंह ऑफिस स्टॉफ राहुल रावत, अनूप बिष्ट, आशीष कश्यप एवं पल्लव नैथानी आदि उपस्थित रहे।
