शैक्षिक भ्रमण के तहत नकोट इण्टर कालेज के छात्रों ने किया घण्टाकर्ण धाम का भ्रमण
नकोट, टिहरीः शैक्षिक भ्रमण के तहत नकोट इण्टर कालेज के छात्रों ने घण्टाकर्ण धाम घंडियाल डांडा का भ्रमण किया।
समग्र शिक्षा के अंतर्गत रा.इ.का. नकोट के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम घण्टाकर्ण घाम में सम्पन्न हुआ। इस शैक्षिक भ्रमण टूर में 20 छात्र-छात्राओं पर एक टोली नायक का चयन किया गया। मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सभी छात्र-छात्राओं ने घण्टाकर्ण भगवान के दर्शन किए और विद्यालय द्वारा आयोजित भोज का आनंद लिया।
इस शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय कुमार, प्रमोद डोभाल, उत्तम सिंह नेगी, संदीप भट्ट, सुशील चौहान, रीना सकलानी, रीना आर्य, रजनी सिंह, विरल प्रताप सिंह चौहान, शांति रावत, चित्ति बहुगुणा, नवनीत रावत, सुरेंद्र लाल शाह ने किया।
